बीकानेर: कोटगेट थाना क्षेत्र में फायरिंग करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने धोबी तलाई से देर रात किया गिरफ्तार
कोटगेट थाना क्षेत्र में कार में सवार युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इन दो युवकों के अलावा भी तीन-चार आरोपियों की गिरफ्तारी अभी शेष है। पुलिस ने करीब आधा दर्जन युवकों को डिटेन करके पूछताछ की थी, जिसमें दो की गिरफ्तारी देर रात हुई। गिरफ्तारी में शहर के अधिकांश थानों की पुलिस ने जुट कर काम किया।