कांके: कोतवाली थाना क्षेत्र में कोयला व्यापारी मनीष धानुका की गोली लगने से मौत, पुलिस जांच में जुटी
Kanke, Ranchi | Jun 8, 2025 कोतवाली थाना क्षेत्र में कोयला व्यापारी मनीष धानुका की रविवार शाम करीब सात बजे गोली लगने से मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक कोयला व्यापारी मनीष धानुका का शव उनके घर के कमरे से बरामद किया गया है। शव के पास से ही हथियार भी बरामद किया गया है।