नर्मदापुरम: नर्मदापुरम कलेक्ट्रेट कार्यालय में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई, कलेक्टर भी रहे उपस्थित
बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में आगामी त्योहारों को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। कलेक्टर ने कहा कि नर्मदापुरम जिला भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है, सभी त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाएं। कानून-व्यवस्था प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।