चौसा: चौसा-बक्सर मार्ग पर यादव मोड़ के पास ई-रिक्शा पलटने से 62 वर्षीय महिला गंभीर घायल, अस्पताल रेफर
Chausa, Buxar | May 6, 2026 मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चौसा-बक्सर मार्ग पर यादव मोड़ तिमुहानी के पास बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार 62 वर्षीय रुनिया देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। रुनिया देवी, पति कालीचरण राम, चौसा नगर के दुर्गा मंदिर इलाके की निवासी हैं। वह इलाज के लिए यादव मोड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जा रही थीं।