दादरी: गिझोड़ गांव में चोरों ने नालियों के ऊपर लगे लाखों रुपए के ग्रिल चुराकर आसानी से फरार हुए, घटना सीसीटीवी में कैद
नोएडा की गिझोड़ गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब चोर नालियों के ऊपर लगे हुए लोहे के लाखों रुपए के ग्रिल चुरा कर मौके से आसानी से फरार हो गए। वहीं चोरी की सारी वारदात गली में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर घटना की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।