कुशलगढ़: कई दिनों से सड़कों पर बह रहा हजारों लीटर पानी, लीकेज तलाशने में जुटा जलदाय विभाग
कुशलगढ़ नगर में जलदाय विभाग की क्षतिग्रस्त पाइपलाइन से लगातार हजारों लीटर पेयजल सड़कों पर बह रहा है। बांसवाड़ा रोड और थांदला रोड के आसपास पानी जमा होने से जहां पेयजल की बर्बादी हो रही है, वहीं जलभराव के कारण आवागमन भी प्रभावित है। थांदला रोड पर पान की दुकान के पास सहित अन्य स्थानों पर लीकेज की सूचना के बाद विभागीय कर्मचारी कई दिनों से पाइपलाइन में खराबी