जमुई: कृष्णपट्टी में बाइक चोरी करते चोर की हरकत कैमरे में कैद, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Oct 8, 2024 नगर परिषद क्षेत्र के कृष्णपट्टी स्थित डाक्टर मनोज सिंह के क्लिनिक के पास से रविवार की दोपहर करीब 1:00 बजे चोर द्वारा एक बाइक की चोरी करने की सारी हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो सोमवार की दोपहर बाद करीब 2:00 बजे सामने आया है। घटना की लिखित शिकायत पीड़ित द्वारा टाउन थाना में की गई है।