पाली: बेटना में घर के बाहर सो रहे अधेड़ पर अज्ञात नकाबपोश द्वारा चलाई गई गोली के मामले में नाराहट पुलिस ने CCTV खंगाले
Pali, Lalitpur | May 30, 2026 ग्राम बेटना में घर की बाहर सो रहे एक अधेड़ पर शुक्रवार एवं शनिवार की मध्य रात्रि किसी अज्ञात नकाबपोश बदमाश ने गोली चला दी। घटना के दौरान अधेड़ के सिर में दो छर्रे लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वही मामले को लेकर पुलिस द्वारा कार्यवाही हेतु घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं।