बेगूसराय: बेगूसराय में फ्लिपकार्ट कस्टमर केयर बनकर साइबर अपराधियों ने 96,499 रुपये ठगे, साइबर थाना में मामला दर्ज
बेगूसराय में फ्लिपकार्ट कस्टमर केयर बनकर साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति का 96,499 रुपये का चूना लगा दिया. इस संबंध में पीड़ित तेघरा थाना क्षेत्र के गौरा निवासी देवेन्द्र कुमार ने साइबर थाना में मामला दर्ज कराया है. इस बात की जानकारी गुरुवार को शाम 04:00 बजे साइबर थाना से मिली.