बेगूसराय: कार्यालय कक्ष में DM की अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, कई निर्देश दिए गए
कार्यालय कक्ष में गुरुवार की दोपहर 12:00 बजे डीएम तुषार सिंगला की अध्य्क्षता में जिला परिवहन कार्यालय द्वारा सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि ज्यादा एक्सीडेंट होने वाले ब्लैक स्पॉट को चिन्हित करते हुए आवश्यक कार्रवाई करें. इसके अलावा जेब्रा क्रोसिंग, साइनेज आदि लगवाने के निर्देश दिया.