बेगूसराय: दुर्गापूजा में विधि-व्यवस्था को लेकर नगरपालिका चौक के पास SDO-DSP ने लिया जायजा, दिए कई निर्देश
दुर्गापूजा में विधि-व्यवस्था को लेकर गुरुवार की शाम 06:00 बजे नगरपालिका चौक के पास सदर एसडीओ राजीव कुमार, सदर डीएसपी सुबोध कुमार सिंह ने जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने पूजा समिति सदस्यों को कई निर्देश दिए. इस मौके पर एसडीओ ने कहा कि पूजा पंडालों की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जायेगी. वहीं डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया है.