गिरिडीह: गढ़गुड़ा निवासी सिकंदर राय सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल, इलाज के बाद धनबाद रेफर
तीसरी थाना क्षेत्र के गढ़गुड़ा निवासी सिकंदर राय सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गया। मंगलवार को 2 बजे सदर अस्पताल में इलाज के बाद इसे धनबाद रेफर कर दिया गया। बताया गया कि मुरली राय का 22 वर्षीय पुत्र सिकंदर राय बाईक से गांवा स्थित अपने रिश्तेदार के घर गया हुआ था।