फतुहा: फतुहा जीआरपी और आरपीएफ ने स्टेशन परिसर से एक देसी कट्टे के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
Fatwah, Patna | Aug 18, 2025 फतुहा जीआरपी व आरपीएफ ने स्टेशन परिसर में घूम रहे एक युवक को एक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। युवक फतुहा थाना क्षेत्र के अब्दलपुर गांव निवासी किरु चौधरी का 20 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार है। आरपीएफ व रेल पुलिस संयुक्त रूप से स्टेशन परिसर में प्रतिबंधित सामानों की जांच कर रही थी इसी क्रम में युवक की जांच की गई तो उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ है।