फतुहा: फतुहा पुलिस ने धोवा पुल के पास से 6651 लीटर विदेशी शराब से लदा ट्रक किया बरामद
Fatwah, Patna | Aug 17, 2025 फतुहा पुलिस ने धोवापुल के पास से गुप्त सूचना के आधार पर एक ट्रक पर लोड 6651 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है।सभी शराब मकड़ॉवल कंपनी का है। शराब की अनुमानित कीमत 1 करोड़ रूपया बताई जा रही है। शराब हरियाणा से झारखंड ले जाया जा रहा था। दनियावां पहुंचने पर ट्रक चालक को पहाड़ी पर स्थित ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचाने का आदेश मिला। इसी क्रम में धोवा पुल के पास पकड़ा गया है।