फतुहा: स्टेशन रोड स्थित अस्पताल के बगल वाली गली में एक बाइक में अचानक लगी आग
Fatwah, Patna | Aug 18, 2025 स्टेशन रोड अस्पताल के बगल वाली गली में एक बाइक में अचानक आग लग गई है। जिससे बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गया है। सिकंदरा निवासी पवन कुमार जो टाइल्स मिस्त्री है अपनी बाइक से एक टाइल्स दुकानदार से मिलने के लिए रेलवे कॉलोनी की तरफ जा रहा था। इसी बीच उसके बाइक से धुआं निकलने लगा। यह देख उसने बाइक को खड़ी कर दूर हट गया देखते ही देखते पूरा बाइक जलकर राख हो गया है।