फतुहा: कोल्हर गांव के पास धोवा नदी में स्नान करते समय 13 वर्षीय किशोर डूबा, मौत
Fatwah, Patna | Aug 17, 2025 कोल्हर गांव के पास स्थित धोवा नदी में स्नान करने के क्रम में13 वर्षीय किशोर डूब गया है। जिससे उसकी मौत हो गई है। मृतक की पहचान कोल्हर गांव निवासी पुन्नू कुमार के पुत्र धर्मपाल कुमार के रूप में हुई है। डूबने की सूचना मिलते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई और स्थानीय लोग एवं गोताखोर के द्वारा नदी से धर्मपाल कुमार के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।