फतुहा: फतेहपुर गांव के पास एक युवक की हत्या, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस; जांच जारी
Fatwah, Patna | Aug 18, 2025 फतुहा पुलिस अनुमंडल की दीदारगंज थाना क्षेत्र के फतेह पुर गांव के पास सड़क किनारे पानी से एक अज्ञात युवक का शव दीदारगंज पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर बरामद किया है। घटनास्थल पर छेनी, धारदार चापर,सलाई रिंच,एक टोटो और हवाई चप्पल भी मिला है। सूचना मिलते ही फतुहा डीएसपी -1अवधेश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटे हैं। एफएसएल की टीम बुलाया गया है।