डिंडौरी: शहपुरा विधायक ने बरगांव में विद्युत आपूर्ति के लिए विधायक निधि से ₹10 लाख दिए
डिंडौरी जिले के शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने जनजाति कल्याण केंद्र महाकौशल बरगांव में सोमवार शाम लगभग 7:00 पहुंचकर संस्थान का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दरअसल शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने संस्थान में विद्युत आपूर्ति की आवश्यकता को लेकर विधायक निधि से 10 लाख रुपए की राशि प्रदान करने को लेकर कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया को निर्देशित किया।