नल-जल योजना में गड़बड़ी पर जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम करेगी वार्डों की जांच शुरू।
जिला परिवहन पदाधिकारी बेबी कुमारी को चेवाड़ा प्रखंड के लहना पंचायत में जाकर वस्तुस्थिति का पता लगाने का निर्देश दिया गया है। इसी तरह कुल 24 पदाधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्रों में प्रतिनियुक्त किया गया है ताकि जिले का कोई भी प्रभावित इलाका जांच से न छूटे। इस विशेष जांच अभियान में जिला पदाधिकारी ने दो मुख्य बिंदुओं पर केंद्रित रहने का निर्देश दिया है जिनमें जल आपूर्ति की स्थिति क्या सभी वार्डों में नियमित रूप से शुद्ध पेयजल मिल रहा है? यदि आपूर्ति ठप है, तो इसके पीछे तकनीकी खराबी है या कोई अन्य लापरवाही?नल-जल योजना के सुचारू संचालन के लिए तैनात ऑपरेटरों को उनका मानदेय समय पर मिला है या नहीं, इसकी भी गहनता से जांच की जाएगी। कई जगहों पर मानदेय न मिलने के कारण भी ऑपरेटरों द्वारा काम बंद किए जाने की आशंका है।जिला पदाधिकारी महोदय ने स्पष्ट कर दिया है कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित पदाधिकारी अविलंब अपने निर्धारित क्षेत्रों का दौरा कर ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करेंगे और इसे जिला गोपनीय शाखा में जमा करेंगे। रिपोर्ट के आधार पर दोषी कर्मियों और संवेदकों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन के इस हलचल के बाद से नल-जल योजना से जुड़े विभागों और लापरवाह कर्मियों के बीच कार्यवाही की जाएगी।