सुपौल-6 लोगों को कार ने रौंदा, 3 की मौत:कीर्तन के दौरान हादसा, 50m दूर दुकान में घुसी कार; ड्राइवर फरार, पत्नी-बच्चों को भीड़ ने पकड़ा
सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कटैया चौक के पास NH-327ई किनारे स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप हुआ।
बताया जा रहा है कि मंदिर में 6 लोग कीर्तन कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कीर्तन कर रहे लोगों को रौंदते हुए आगे निकल गई और करीब 50 मीटर दूर एक दुकान में जा घुसी।
हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। जबकि उसकी पत्नी और उसके दो बच्चों को लोगों ने पकड़ लिया। सुरक्षा के लिहाज से तीनों को पास के ही एक दुकान में ले जाकर शटर गिराकर बंद कर दिया।
Bihar, India | Aug 27, 2026