मरवाही: दानीकुंडी में पटवारी पर रॉड से हमला, पैसे लेने के बाद भी काम न करने पर युवक का गुस्सा फूटा, VIDEO वायरल
मरवाही क्षेत्र में पट्टा संबंधी काम नहीं होने से नाराज एक युवक ने पटवारी पर जानलेवा हमला कर दिया। दानीकुंडी स्थित हल्का क्रमांक-26 के पटवारी शुद्ध राम कोल पर आरोपी ने कार्यालय के अंदर घुसकर लोहे की रॉड / पाइप से सिर पर वार किया। हमले में पटवारी का सिर फट गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।