गाण्डेय: गांडेय प्रखंड कार्यालय परिसर में 20 अगस्त से दो दिवसीय विशेष नेत्र स्क्रीनिंग एवं जांच शिविर का आयोजन
Gandey, Giridih | Aug 19, 2026
गांडेय प्रखंड कार्यालय परिसर में 20 अगस्त से दो दिवसीय विशेष नेत्र स्क्रीनिंग एवं जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार शाम 4 बजे बीडीओ निसात अंजुम और सीओ ओमप्रकाश बड़ाइक ने स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान इन्होंने संबंधित कर्मियों और कारीगरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।