कटनी नगर: निगमायुक्त ने योजनाओं में लापरवाही पर दिखाई सख्ती, राजस्व वसूली व स्वच्छता में तेजी लाने के दिए निर्देश
सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का होगा प्रतिदिन रिव्यू, फायर सेफ्टी और अवैध कॉलोनियों पर भी कार्रवाई के निर्देश कटनी नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार ने स्पष्ट किया है कि शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन, नागरिकों की शिकायतों के निराकरण और शहर की मूलभूत व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।