सिंगरौली: कमिश्नर और ज़िला कलेक्टर ने इको एडवेंचर पार्क माड़ा का किया भ्रमण
राजस्व महाभियान का जायजा लेने के लिए रीवा संभाग कमिश्नर बीएस जामोद ने सिंगरौली जिले का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान कमिश्नर ने माड़ा तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद कमिश्नर ने ऐतिहासिक माड़ा गुफाओं तथा एडवेंचर पार्क का भ्रमण किया। कमिश्नर ने एडवेंचर पार्क में नौका विहार भी किया।