सिंगरौली: एसडीओपी चितरंगी के रीडर पर ₹50,000 की रिश्वत मांगने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से की शिकायत
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के चितरंगी एसडीओपी कार्यालय में पदस्थ एसडीओपी के रीडर आईपी सिंह का 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगने का ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वहीं वायरल ऑडियो के बाद एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एडिशनल एसपी को जांच कर तुरंत रीडर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है।