सिंगरौली: बडगढ़ गांव में अज्ञात कारणों से खेत में बनी झोपड़ी में लगी आग, दो नाबालिग बच्चे जिंदा जले
सिंगरौली में खेत में बनी झोपड़ी में अचानक आग लग गई। इसमें 10 माह और 3 साल के दो बच्चे जिंदा जल गए। घटना सोमवार दोपहर करीब 3 बजे बडगढ़ गांव की है। सूचना मिलते ही मौके पर मोरवा थाने की पुलिस चितरंगी एसडीम सुरेश जादव और अपर कलेक्टर भी पहुंच गए हैं। फिलहाल मामले में जांच चल रही है।