शाहबाद: पिहानी पुलिस ने अफीम के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया, भेजा गया जेल
पिहानी पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर सोमवार को 410 ग्राम अवैध अफीम के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया जिन्हे जेल भेजा गया है।अवैध नशीले पदार्थ के निर्माण, बिक्री,परिवहन करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में 29 दिसंबर को थाना पिहानी के उप निरीक्षक शुभम सिंह और पुलिस बल ने गिरफ्तारी की है। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।