शाहबाद: दहेज की मांग पूरी न होने पर बढ़ैयन पुरवा की विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज
दहेज में एक लाख रुपए की नगदी और बुलेट मोटरसाइकिल न मिलने के कारण दहेज लोभियों ने एक विवाहिता को पीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता ने पति सहित पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करवाया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। हरदोई देहात कोतवाली के ग्राम बढ़ैयन पुरवा निवासी रेहाना के साथ घटना हुई।