शाहबाद: भाजपा नगर इकाई ने शक्ति केंद्र काशीराम कॉलोनी के बूथ नंबर 65 पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना
शाहाबाद नगर क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष अनिल पांडे पिंटू के नेतृत्व में शक्ति केंद्र काशीराम कॉलोनी के बूथ संख्या 65 पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। यह कार्यक्रम रविवार को पूर्वान्ह 11 बजे से 11:30 तक चलता रहा।