शाहबाद: शाहाबाद कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक बलवंत सिंह को किया गया निलंबित
शाहाबाद कोतवाली में उपनिरीक्षक पद पर तैनान बलवंत सिंह को संडीला में तैनाती के दौरान एक विवेचना में देरी करने और लापरवाही करने के कारण पुलिस अधीक्षक द्वारा जांचोंपरांत निलंबित किया गया है। यह जानकारी पुलिस मीडिया अकाउंट पर रविवार को दोपहर 2:00 बजे पत्रकारों को उपलब्ध कराई गई। उपनिरीक्षक बलवंत सिंह शाहाबाद में तैनात थे।