दरभंगा: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष ने 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर अधिवक्ताओं के साथ बैठक की
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री अजय कुमार शर्मा के निर्देश पर राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक दावा वादों के निष्पादन को लेकर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सप्तम श्री उपेन्द्र कुमार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव आरती कुमारी ने दावा वादों से संबंधित अधिवक्ताओं के साथ बैठक की। यह जानकारी शनिवार की शाम 6 बजे दी।