चित्तौड़गढ़ में जिला कलक्टर डॉ. मन्जू ने कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित कर जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद और एलपीजी वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने घरेलू गैस वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, व्यवसायिक सिलेंडरों में प्राथमिकता देने और 5 किलो सिलेंडरों की नियमित आपूर्ति के नियमित रखने के निर्देशदिए हैं।