चांदवा: जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के सफल संचालन हेतु डीडीसी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (JPSC) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के सफल, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने हेतु डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद द्वारा शनिवार की दोपहर करीब एक बजे चंदवा प्रखंड अंतर्गत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।