सिकंदराराऊ: बाजिदपुर के बाजार में सरेराह युवक को सरियों से पीटने और पेशाब करने के 6 नामजदों पर रिपोर्ट दर्ज, 2 आरोपी गिरफ्तार
नगला भानचंद निवासी शिव कुमार वाजिदपुर बाजार गए थे। जहां 4-5 दबंगों ने उन्हें पकड़ लिया और लोहे की रॉड और सरिया से उनके साथ मारपीट की। पीड़ित का आरोप है की दबंगों ने उसके मुंह पर पेशाब भी किया था। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में 6 नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है।