गुना: खेरीखता गांव में अवैध उत्खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और चार ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त
Guna, Guna | Apr 11, 2026 गुना में म्याना थाना के उमरी पुलिस चौकी के खेरीखता गांव में 11 अप्रैल को खनिज विभाग ने बड़ी कार्यवाही की। कलेक्टर के निर्देशन में जिला खनिज अधिकारी ने बताया, सूचना पर अवैध मुरम उत्खनन करते तीन ट्रैक्टर ट्राली एक जेसीबी मशीन मौके पर पाए गए। जिन्हें जप्त कर उमरी पुलिस चौकी में रखा गया है। मामले में कार्यवाही का प्रकरण तैयार कर प्रस्तावित किया जाएगा।