परसवाड़ा: जल गंगा संवर्धन अभियान: नेहरा नाला की सफाई से बढ़ेगी जल क्षमता
वन परिक्षेत्र उत्तर उकवा (सामान्य) में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नेहरा नाला की व्यापक सफाई की गई। इस पहल का उद्देश्य जल स्रोतों का संरक्षण, जल प्रवाह को सुचारु बनाना और पर्यावरण संतुलन बनाए रखना है। वन अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान के तहत क्षेत्र के सूखते जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही, नागरिकों से अपील की गई