नाथनगर प्रखंड क्षेत्र के फतेहपुर, मुरारपुर गांव में अचानक आग लगने से दो घर जलकर पूरी तरह खाक हो गए। अगलगी की इस घटना में घर में रखा अनाज, कपड़ा और अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। जानकारी के अनुसार, आग की चपेट में आने से उपेंद्र मंडल और जनार्दन मंडल का घर पूरी तरह जल गया।