रफीगंज: रफीगंज प्रखंड के भदवा पंचायत के एक गांव से कोचिंग के लिए निकलीं दो सगी बहनें लापता, प्राथमिकी दर्ज
रफीगंज के भदवा पंचायत के एक गांव से दो सगी बहनें लापता हो गईं। 21 अगस्त की दोपहर दोनों रफीगंज कोचिंग के लिए निकली थीं, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटीं। मां के आवेदन पर बदोपुर निवासी कर्मवीर चौधरी को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है। सोमवार संध्या 6 बजे रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।