बखरी: राटन पंचायत के युवक का हथियार लहराते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
बखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत राटन पंचायत के एक युवक द्वारा हाथ में पिस्टल लहराते हुए सोशल मीडिया में वीडियो सोमवार की सुबह 11 बजे से बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार बताया जा रहा है कि यह युवक बखरी थाना क्षेत्र के राटन पंचायत निवासी अमरजीत महतो के पुत्र पांडव कुमार के रूप में बताया जा रहा है। पब्लिक एप वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।