जमुई: थाने से 500 मीटर दूर घूम रहे आरोपी, महिला ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का लगाया आरोप
Jamui, Jamui | May 26, 2026 बिचकोड़वा थाना क्षेत्र की बेसराटांड़ निवासी लिलावती देवी ने मारपीट, लूटपाट और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार 12 अप्रैल की शाम पन्ना मोड़ के पास बाइक सवार दो युवकों ने टेम्पू रोककर उनके साथ जोर-जबरदस्ती की। विरोध करने पर मारपीट भी किया गया ।