गावां: चलती कार में लगी आग, कार सवार सभी सुरक्षित
Gawan, Giridih | Jun 10, 2026 गावां प्रखंड अंतर्गत पटना डोरंडा मुख्य मार्ग पर सांख में एक चलती कार एक्सयूवी 300 में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि पूरा कार धू धू कर जल कर खाक हो गया। घटना के बाद सड़क पर दोनों ओर से वाहनों की कतारें लग गई और स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई।