धमदाहा: मीरगंज नगर पंचायत में सफाईकर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, कचरे के ढेर से पटीं सड़कें
धमदाहा :- मीरगंज नगर पंचायत के सफाईकर्मियों की हड़ताल मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप रहने से नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों, मुख्य बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर कचरे का अंबार लग गया। जगह-जगह फैली गंदगी के कारण स्थानीय लोगों और दुकानदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।