मनकापुर: छपिया पुलिस ने दहेज हत्या के 2 वांछित अभियुक्तों को ग्राम सोहिला से किया गिरफ्तार
Mankapur, Gonda | Feb 24, 2024 गुरुवार को वादी श्री निवास निवासी जिला महराजगंज द्वारा थाना में तहरीर देकर पुत्री के मिर्जापुर गांव निवासी ससुरालियों पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते हुए जान से मार दिए जाने का अभियोग पंजीकृत कराया गया था। जिसमें CO मनकापुर द्वारा की जा रही विवेचना के दौरान दोषी पाये गए अभियुक्त विशाल व शोभावती उर्फ सरोज को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।