मनकापुर: कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर में कृषि विभाग द्वारा आयोजित विकासखंड स्तरीय किसान मेला एवं किसान गोष्ठी हुई संपन्न
Mankapur, Gonda | Feb 23, 2024 शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर में विकासखंड स्तरीय किसान मेला व गोष्ठी संपन्न हुई। मेला का उद्घाटन विशिष्ट अतिथि अतुल सिंह ने किया। विशिष्ट अतिथि ने किसानों से फसल अवशेष प्रबंधन अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगदेव चौधरी ने द्वीप प्रज्वलित कर किसान गोष्ठी का शुभारंभ किया।