मनकापुर: छपिया पुलिस ने यूपी बोर्ड की परीक्षा के सॉल्वर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 1 कूटरचित प्रवेश पत्र बरामद
Mankapur, Gonda | Feb 23, 2024 मेमोरियल इण्टर कालेज नरैचा में हाई स्कूल की प्रथम पाली की परीक्षा में गेट पर तलाशी के दौरान अभियुक्त मोतीलाल को फर्जी प्रवेश पत्र के साथ पकड़ा गया, पुलिस ने पवन कुमार निवासी छपिया की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। विवेचना कर रहे SI रवि प्रकाश यादव ने सॉल्वर मोतीलाल को शुक्रवार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दुसरे अभ्यर्थी का प्रवेश पत्र बरामद किया है।