मनकापुर: कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर के सभागार में सरसों फसल पर हुआ प्रक्षेत्र दिवस आयोजित
Mankapur, Gonda | Feb 23, 2024 गुरुवार को कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर में समूहबद्ध अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन योजना अंतर्गत सरसों फसल पर प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया। जहां वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. मिथिलेश कुमार पांडेय ने सरसों की प्रजाति RH 725 के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रजाति हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के द्वारा विकसित की गई है। इसकी अवधि 125 से 130 दिन है।