मनकापुर: मोतीगंज पुलिस ने शादी का झांसा देकर लड़की के साथ दुराचार करने वाले वांछित अभियुक्त को भोरहा से किया गिरफ्तार
Mankapur, Gonda | Feb 23, 2024 गुरूवार को क्षेत्र की रहने वाली लड़की ने SP कार्यालय में सूचना दी कि विपक्षी वीरेन्द्र सिंह निवासी भोरहा ने शादी का झांसा देकर मेरे साथ दुराचार किया है और अब शादी करने से मना कर रहा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। शुक्रवार को पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। SHO ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्रवाई की गई है।