मनकापुर: कोर्ट के आदेश पर 5 माह बाद सगे मौसा के विरुद्ध दुष्कर्म व डकैती का मुकदमा खोडारे पुलिस ने किया दर्ज
Mankapur, Gonda | Feb 22, 2024 क्षेत्र की महिला ने 5 माह पूर्व खोडारे थाना में अपने सगे मौसा राजेश मौर्या निवासी कप्तानगंज बस्ती के विरुद्ध दुष्कर्म करने व जेवरात व रुपये लेकर भाग जाने का आरोप लगाकर तहरीर दिया था, कार्यवाही न होने पर कोर्ट गयी थी। जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर खोडारे पुलिस ने गुरुवार को आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व डकैती समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।