महोबा: राठ चुंगी से कोचिंग गई नाबालिग लापता, परिजनों ने एसपी से एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की
Mahoba, Mahoba | Jul 17, 2026 राठ चुंगी मोहल्ले से कोचिंग के लिए निकली नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उनका आरोप है कि मोहल्ले के ही एक युवक ने अपने साथियों के साथ छात्रा को बहला-फुसलाकर ले गया। काफी तलाश के बाद भी छात्रा का कोई सुराग नहीं मिला।