⏩सेवा की कहानी
⏩प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से कलावती के जीवन में आया नया बदलाव
⏩प्रधानमंत्री मुद्रा योजना ने देश और मध्य प्रदेश में छोटे उद्यमियों और कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना का उददेश्य गैर-कॉर्पाेरेट, गैर-कृषि लघु/सूक्ष्म उद्यमों को बिना गारंटी के लोन प्रदान करना है ।
⏩जिला मुख्याालय के स्टेशन रोड निवासी कलावती बर्मन पति विनय कुमार बर्मन ने बताया कि मन में कुछ करने कि इच्छा थी । मन कि इच्छा पूरी करने के लिए बैंक ऑफ बडौदा से संपर्क किया जहां से मुझे प्रधानमंत्री मु्द्रा योजना के बारे मे जानकारी प्राप्त हुई । जानकारी के बाद मैने दो लाख रूपये का लोन लिया । उन्होने बताया कि लोन मिलने के बाद मैने खुशी जनरल स्टोर एवं पार्लर का काम प्रारंभ किया । स्टोर के माध्यम से साडी, कुर्ती, बच्चों के फैंसी के कपडे , कास्मेटिक समान के साथ ही लहंगा चुनरी ज्वैलरी सेट किराए पर उपलब्ध कराती हूं जिससे मुझे माह �